बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम
भारत

अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 12 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रह
    विज्ञापन Website development Agency

    अब फेल होने पर भी मिलेंगे पांच मौके, एम्स MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी सत्र से लागू होंगे नियम


    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। एम्स प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब एमबीबीएस के छात्रों को परीक्षा में फेल होने की स्थिति में संस्थान से बाहर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए चार के बजाय कुल पांच मौके दिए जाएंगे। यह फैसला उन छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है, जो कठिन कोर्स और मानसिक दबाव के कारण परीक्षाओं में पिछड़ जाते थे। एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई को देश की सबसे मुश्किल पढ़ाई में से एक माना जाता है। यहां के परीक्षा मानक इतने ऊंचे हैं कि हर साल कुछ मेधावी छात्र भी किन्हीं कारणों से फेल हो जाते हैं।


    एम्स की पुरानी गाइडलाइन के अनुसार, यदि कोई छात्र चार प्रयासों में अपनी परीक्षा पास नहीं कर पाता था, तो उसे अनिवार्य रूप से संस्थान छोडऩा पड़ता था। यानी उसे आउट कर दिया जाता था। छात्रों के करियर को बर्बाद होने से बचाने के उद्देश्य से एम्स की कार्यकारी निदेशक, रिटायर्ड मेजर जनरल डा. विभा दत्ता ने दया के आधार पर एक अतिरिक्त मौका देने का प्रस्ताव रखा। इस ऐतिहासिक निर्णय पर जानकारी देते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता ने कहा एमबीबीएस छात्रों को अब फेल होने पर चार की जगह पांच मौके दिए जाएंगे। नियमों के मुताबिक पहले केवल चार मौके ही मिलते थे, लेकिन हमने छात्रों के भविष्य और उनके संघर्ष को देखते हुए दया के आधार पर एक और मौका देने का फैसला लिया है।


    स्टैंडिंग कमेटी ने दी मंजूरी


    डा. विभा दत्ता के इस प्रस्ताव पर एम्स की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में गहन चर्चा हुई। कमेटी ने माना कि मेडिकल की पढ़ाई का दबाव कई बार छात्रों के प्रदर्शन पर असर डालता है। बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इस नए नियम को लागू करने के लिए अगले साल का इंतजार नहीं किया गया है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यह नया नियम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। अब अगर कोई छात्र चार बार फेल हो जाता है, तो उसे पांचवीं बार ‘मर्सी चांस’ के रूप में एक आखिरी अवसर दिया जाएगा।

    ✕
    विज्ञापन web development agency