बड़ी खबरें
ग्राम पंचायत कुनिहार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा स्थान – चमकदीपुल में इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। निर्जला एकादशी पर कुनिहार में बंटी सेवा की मिठास, जगह-जगह लगीं छबीलें बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लहराया परचम, पदकों की लगाई झड़ी AIBSNLPWA सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, दौलत राम शर्मा बने प्रधान “योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर” विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी ग्राम पंचायत कुनिहार में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ एकल नारी शक्ति संगठन द्वारा स्थान – चमकदीपुल में इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। निर्जला एकादशी पर कुनिहार में बंटी सेवा की मिठास, जगह-जगह लगीं छबीलें बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लहराया परचम, पदकों की लगाई झड़ी AIBSNLPWA सोलन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, दौलत राम शर्मा बने प्रधान “योग करे जो मन से, रोग रहे वो तन से दूर” विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी
परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
भारत

परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में कक्षा 10 का क

    परिणाम की धूम: विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में कक्षा 10 का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


    शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय के छात्र हितेन ने 92.6%, काव्यांश ने 91.2%, अव्या ने 86.4%, अर्पिता ने 85.6% और लावण्या ने 84.2% अंक अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए गौरव के नए आयाम स्थापित किए। सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 97 अंक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 95 अंक, विज्ञान में 94 अंक तथा अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।


    विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का भारद्वाज ने गुरुकुल परिवार के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।


    विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुकुल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने शिक्षकों की प्रतिबद्धता, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और विद्यार्थियों की अथक मेहनत को दिया। साथ ही, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएंगे और विद्यालय का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।