बड़ी खबरें
राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा
Fourlane: हर बार ‘डेड’ हो रही डेडलाइन, रफ्तार की राह पर सिर्फ सिसकियां और इंतजार
भारत

Fourlane: हर बार ‘डेड’ हो रही डेडलाइन, रफ्तार की राह पर सिर्फ सिसकियां और इंतजार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 03 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    Fourlane: हर बार ‘डेड’ हो रही डेडलाइन, रफ्तार की राह पर सिर्फ सिसकियां और इंतजार इस महीने नहीं, 2 महीने बाद चालू हो जाएगा। दो क्या अब तो चार महीने गुजर गए हैं
    विज्ञापन Website development Agency

    Fourlane: हर बार ‘डेड’ हो रही डेडलाइन, रफ्तार की राह पर सिर्फ सिसकियां और इंतजार


    इस महीने नहीं, 2 महीने बाद चालू हो जाएगा। दो क्या अब तो चार महीने गुजर गए हैं जनाब। थोड़ा और इंतजार कर लो। डेडलाइन बढ़ा दी है, जल्द ही फोरलेन पर आराम और सुखद सफर का ऐहसास होगा। यह वह पंक्तियां हैं, जो अकसर अखबारों और मीडिया में पढऩे या सुनने को मिलती हैं, लेकिन जनता का इंतजार बढ़ता जाता है। एक बरसात गई, दूसरी गई और अब तीसरी दहलीज पर है। जनता जानना चाहती है कि मटौर-शिमला फोरलेन पर कब सफर सुहाना होगा। कछियारी से भंगवार तक मटौर-शिमला फोरलेन पर लोगों का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एनएचएआई ने पिछले एक साल में इस मार्ग की डेडलाइन कई बार बढ़ाई है।

    समेला के पास रियूंद खड्ड पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के पूरा होने में अभी कम से कम तीन-चार महीने लग सकते हैं। पिल्लरों की ऊंचाई पूरी हो चुकी है और अब उनके आधे हिस्से तक मिट्टी फिलिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें हजारों टिप्पर मिट्टी लगाई जाएगी। इसके बाद ज्वाइंट और स्पेन स्ट्रक्चर लगाने के लिए भारी मशीनरी और क्रेन का प्रयोग किया जाएगा। अंत में साइड अप्रोच और डंगे लगाने के बाद पुल निर्माण पूरा होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही कछियारी से भंगवार तक यातायात शुरू हो सकेगा। फिर 45 मिनट का सफर 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। यानी कि कछियारी से रानीताल पहुंचे में सिर्फ 15 मिनट ही लगेंगे, लेकिन जनता के लिए अभी यह 15 मिनट 15 महीनों जैसे लग रहे हैं, क्योंकि काम की डेडलाइन हर बार डेड हो रही है और निर्माण सरकता जा रहा है।

    यह हाल सिर्फ मटौर-शिमला फोरलेन का नहीं है। हिमाचल के सभी फोरलेन इंतजार की राह पर रेंगते नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन web development agency