चंडी कसौली में जिला नम्बरदार संघ की बैठक, बिलासपुर में होगा प्रदेश अधिवेशन
चंडी कसौली में जिला नम्बरदार संघ की बैठक, बिलासपुर में होगा प्रदेश अधिवेशन सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट। चंडी कसौली में जिला नम्बरदार संघ, सोलन की बैठक जिला प्रधान राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता…
About this video
चंडी कसौली में जिला नम्बरदार संघ की बैठक, बिलासपुर में होगा प्रदेश अधिवेशन
सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।
चंडी कसौली में जिला नम्बरदार संघ, सोलन की बैठक जिला प्रधान राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय नम्बरदार संघ के अध्यक्ष, भगतराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में भू राजस्व वसूली, संघ की कार्यकारिणी के विस्तार और हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने में समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम चौधरी ने घोषणा की कि नम्बरदार संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
बैठक में संघ के कई पदाधिकारी और जिला भर से नम्बरदार उपस्थित रहे।