बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
10 मई तक वार्ता नहीं तो कांग्रेस के खिलाफ खुला मोर्चा, पेंशनरों ने दी चुनावी चुनौती!
भारत

10 मई तक वार्ता नहीं तो कांग्रेस के खिलाफ खुला मोर्चा, पेंशनरों ने दी चुनावी चुनौती!

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 06 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    10 मई तक वार्ता नहीं तो कांग्रेस के खिलाफ खुला मोर्चा, पेंशनरों ने दी चुनावी चुनौती! कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- कुनिहार में भार
    विज्ञापन Website development Agency

    10 मई तक वार्ता नहीं तो कांग्रेस के खिलाफ खुला मोर्चा, पेंशनरों ने दी चुनावी चुनौती!


    कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर संघ की बैठक में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त करते हुए बड़ा चुनावी ऐलान कर दिया। सीनियर सिटीजन हाल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष आर.पी. जोशी ने की, जबकि महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।


    बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर सरकार की कथित टालमटोल नीति और मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे आश्वासनों पर सवाल उठाए। महासचिव इंदर पाल शर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति लंबे समय से सरकार से वार्ता और भुगतान की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कई बार बैठक का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया।


    शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने 2 से 5 मई के बीच बैठक कराने की बात कही थी और अब 10 मई को सचिवालय में बैठक की तारीख तय करने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 10 मई तक सरकार की ओर से आधिकारिक वार्ता पत्र जारी नहीं किया गया तो संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चलाएगी।


    उन्होंने कहा कि पेंशनर घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में वोट मांगेंगे और अपने संगठनों या अन्य योग्य उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। इतना ही नहीं, इंदर पाल शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर पेंशनरों के उम्मीदवार उतारने की भी घोषणा कर दी।


    उन्होंने पेंशनरों से एकजुट रहने और तथाकथित “सरकारी पिट्ठुओं” से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अब लड़ाई केवल देनदारियों की नहीं, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी लड़ी जाएगी।


    बैठक में हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर के प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल समेत राकेश शर्मा, हरी दास, राम लाल, जय लाल, ओमप्रकाश राणा, ओमप्रकाश गर्ग, संत पाल शर्मा, कंचल माला, कीर्ति सिंह, किशन चंद वर्मा, हरदेव कुमार, तारा चंद, देवेंद्र कुमार कौशल, चेत राम तनवर, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार और एस.पी. शाह सहित कई पेंशनरों ने भाग लिया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency