ये भी पढ़ें
पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश
पटटा बरावरी, कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:-
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटा बरावरी में शुक्रवार को प्रधानाचार्य श्री दूनी चंद जी की अध्यक्षता में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रशिक्षण केंद्र, कंडाघाट से ब्रह्माकुमारी बहन बबीता जी अपनी सहयोगियों के साथ पहुँचीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि _“आध्यात्मिकता अपनाकर नशे से दूर रहें और सकारात्मक सोच के साथ जीवन को खुशहाल बनाएं।”
उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार न केवल हमारे जीवन को सुखी बनाते हैं बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियाँ लाते हैं। विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और परोपकार व जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के गतिविधि प्रभारी श्री ज्ञान दास, टीजीटी आर्ट्स ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों से आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री राजकुमार, श्री सुनील, श्री योगेश, श्री चंद्र किशोर, श्री दीपक कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री प्रवेश कुमार, श्री राकेश, श्री सुधीर, श्रीमती विजय कुमारी, श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती कांता देवी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


