बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
17 अगस्त को कुनिहार में 10 से 5 बजे तक बिजली बंद, कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
भारत

17 अगस्त को कुनिहार में 10 से 5 बजे तक बिजली बंद, कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    17 अगस्त को कुनिहार में 10 से 5 बजे तक बिजली बंद, कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट। कुनिहार: विद्य
    विज्ञापन Website development Agency

    17 अगस्त को कुनिहार में 10 से 5 बजे तक बिजली बंद, कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।

    कुनिहार: विद्युत उप-मंडल HPSEBL कुनिहार के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनिहार में नियमित रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य तथा 11 केवी कुनिहार फीडर पर नए वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के चलते सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पूर्ण विद्युत शटडाउन रहेगा।

    विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगी।

    शटडाउन के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनिहार से निकलने वाले 11 केवी कुनिहार, 11 केवी MES, 11 केवी देओली, 11 केवी अर्की तथा 11 केवी मामलीघ फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े सभी संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    इसके अतिरिक्त 11 केवी डूमेहर फीडर की आपूर्ति भी बंद रहेगी। इसके चलते भूमती, डूमेहर, जैनगर, बलैरा, कुनहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

    सायरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत

    विद्युत उप-मंडल कुनिहार के सायरी सेक्शन के उपभोक्ता इस शटडाउन से प्रभावित नहीं होंगे। सायरी क्षेत्र को वर्तमान में 33 केवी सायरी विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जा रही है।

    विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनिहार के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन, विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत करने तथा क्षेत्र में भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

    सहायक अभियंता डी.एन. अत्री ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें और रख-रखाव एवं ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी और वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

    जारीकर्ता:

    डी.एन. अत्री

    सहायक अभियंता

    विद्युत उप-मंडल, HPSEBL कुनिहार

    ✕
    विज्ञापन web development agency