बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
19 करोड़ की सड़क, 25.60 करोड़ का फ्लाईओवर! कसौली को मिली विकास की डबल सौगात — विक्रमादित्य सिंह ने किया बड़ा ऐलान
भारत

19 करोड़ की सड़क, 25.60 करोड़ का फ्लाईओवर! कसौली को मिली विकास की डबल सौगात — विक्रमादित्य सिंह ने किया बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 03 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    19 करोड़ की सड़क, 25.60 करोड़ का फ्लाईओवर! कसौली को मिली विकास की डबल सौगात — विक्रमादित्य सिंह ने किया बड़ा ऐलान सोलन | हरजिंदर ठाकुर विशेष रिपोर्ट हिमाचल प्रद
    विज्ञापन Website development Agency

    19 करोड़ की सड़क, 25.60 करोड़ का फ्लाईओवर! कसौली को मिली विकास की डबल सौगात — विक्रमादित्य सिंह ने किया बड़ा ऐलान

    सोलन | हरजिंदर ठाकुर विशेष रिपोर्ट

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा हैं और बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

    मंत्री ने आज कसौली उपमंडल के काणों क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन धर्मपुर-सुबाथू-कठनी सड़क का निरीक्षण किया। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सड़क न केवल आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में भी बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।

    इस दौरान उन्होंने गढ़खल-कसौली फ्लाईओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। करीब 25.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने के बाद कसौली आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना कसौली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

    निरीक्षण के दौरान कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता गुरमिंदर सिंह सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


    Kasauli Development News: 19 Crore Road & 25.60 Crore Flyover Project Inspected by Vikramaditya Singh | Solan News


    कसौली में विकास की रफ्तार तेज! 44 करोड़ की सड़क-फ्लाईओवर परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह 🚧🏗️

    विज्ञापन web development agency