बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  
भारत

20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा 

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 18 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा कुनिहार | नेशन न्यूज | हरजिन्
    विज्ञापन Website development Agency

    20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा

    

    कुनिहार | नेशन न्यूज | हरजिन्दर ठाकुर

    कुनिहार नागरिक चिकित्सालय में तीन नए चिकित्सकों की नियुक्ति का वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही सवाल उठाया है कि क्या इससे अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या दूर हो जाएगी?

    वरिष्ठ नागरिक इंद्रपाल शर्मा, आर.पी. जोशी, जगदीश चंदेल, ओमप्रकाश गर्ग, हरिदास, सुशील कुमार, रमेश, योगीराज, शिवराम पाल, मनोहर और हरदेव भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति सकारात्मक कदम है, लेकिन अस्पताल आज भी एक भी MD मेडिसिन विशेषज्ञ से वंचित है।

    उन्होंने बताया कि अस्पताल लगभग 20 पंचायतों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देता है, जहां रोजाना करीब 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद गंभीर मरीजों को मजबूरन अर्की, सोलन और शिमला रेफर होना पड़ता है, क्योंकि अस्पताल में कोई विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं है।

    वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार अस्पताल में 6 स्वीकृत पद हैं। दो नए डॉक्टरों के कार्यभार संभालने के बाद भी केवल 4 चिकित्सक ही कार्यरत हैं और इनमें भी एक भी वरिष्ठ MD विशेषज्ञ नहीं है।

    उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि अर्की अस्पताल में 7 MD विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि कुनिहार जैसे महत्वपूर्ण अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। इससे क्षेत्र की जनता अपने साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भेदभाव महसूस कर रही है।

    वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से मांग की है कि वर्षों से लंबित मांग को प्राथमिकता देते हुए कुनिहार अस्पताल में तत्काल एक MD मेडिसिन विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकें।

    क्या 20 पंचायतों की स्वास्थ्य व्यवस्था बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के चल सकती है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

    #NationNews #Kunihar #HimachalNews #HealthNews #MDDoctor #Hospital #Solan #Healthcare #BreakingNews #TrendingNews :::

    ✕
    विज्ञापन web development agency