बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमबस कार्ड, अप्रैल से कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया*
भारत

31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमबस कार्ड, अप्रैल से कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया*

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 23 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमबस कार्ड, अप्रैल से कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया* हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड पास के नि:शुल
    विज्ञापन Website development Agency

    31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमबस कार्ड, अप्रैल से कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया*


    हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड पास के नि:शुल्क या रियायती यात्रा नहीं होगी। इससे पहले सरकार ने एक ओर मौका दिया है और हिम बस कार्ड बनाने की समयावधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत अब 31 मार्च तक इच्छुक लोग यह कार्ड बना सकेंगे। लिहाजा सरकार से मिले आदेशों के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आगामी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने सरकार से मिली डायरेक्शन के बाद आगामी निर्देश जारी किए है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को राज्य सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं कि हिमबस कार्ड पास के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी जाए, जिसके बाद प्रबंधन की ओर से आगामी निर्देश जारी कर दिए है। इसके तहत एचआरटीसी प्रबंधन ने नि:शुल्क और रियायती यात्रा श्रेणी में आने वाले सभी पात्र नागरिकों को 31 मार्च, 2026 तक अपना पंजीकरण करवाकर वैध हिमबस कार्ड पास प्राप्त करने को कहा है।

    निगम ने साफ किया है कि पहली अप्रैल, 2026 से केवल वही नागरिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क या रियायती यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिनके पास वैध हिमबस कार्ड पास होगा। प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, ताकि सभी लोग समय रहते पंजीकरण पूरा कर सकें। अब तक प्रदेश में एक लाख चालीस हजार हिमबस कार्ड बनाए जा चुके है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने शुरुआत में हिमबस कार्ड बनाने की तिथि 31 जनवरी, 2026 निर्धारित की थी, जिसके बाद लोगों मांग को देखते हुए सरकार ने इस तिथि को बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दिया था

    विज्ञापन web development agency