बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला में योगिता,अमन और निश्चय ने जीते स्वर्ण पदक
भारत

5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला में योगिता,अमन और निश्चय ने जीते स्वर्ण पदक

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 08 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला में योगिता,अमन और निश्चय ने जीते स्वर्ण पदक। महिला वर्ग शाट पुट इवेंट में योगिता भिवानी ने स्वर्ण पदक,20 साल आयु वर्ग लडक
    विज्ञापन Website development Agency

    5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला में योगिता,अमन और निश्चय ने जीते स्वर्ण पदक।


    महिला वर्ग शाट पुट इवेंट में योगिता भिवानी ने स्वर्ण पदक,20 साल आयु वर्ग लडका हैमर थ्रो इवेंट में अमन ने स्वर्ण पदक और 18 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में निश्चय ने स्वर्ण पदक जीता।


    सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन का दो दिवसीय आयोजन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब में 7 मार्च से 8 मार्च तक किया जा रहा है और इस कम्पटीशन में हरियाणा राज्य से 13 महिला और 33 पुरुष सहित कुल 46 एथलीट खिलाडी भाग ले रहे हैं।


    प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि महिला वर्ग शाट पुट थ्रो इवेंट योगिता भिवानी (हरियाणा)ने शाट पुट थ्रो इवेंट में कम्पटीशन के पहले दिन बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए 16 मीटर और 44 सैंटीमीटर की थ्रो कर हरियाणा राज्य को स्वर्ण पदक दिया और शिक्षा (रिलायंस) ने 16 मीटर 30 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक एवं रेखा राष्ट्रीय खेल संस्थान (पटियाला) ने 15 मीटर 57 सैंटीमीटर के साथ कांस्य पदक जीता।


    18 साल आयु वर्ग लडकी शाट पुट इवेंट में एम रेड्डी संजना (कर्नाटक) ने 15 मीटर 30 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और आरती (हरियाणा) ने 13 मीटर और 22 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा का मान बढ़ाया।


    20 साल आयु वर्ग लडका हैमर थ्रो इवेंट में अमन (हरियाणा) ने 64 मीटर 49 सैंटीमीटर की दूरी पर हैमर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया और अब्दुल रहमान (मध्यप्रदेश) ने 63 मीटर 65 सैंटीमीटर की दूरी के साथ रजत पदक जीता एवं शुभम (हरियाणा) ने 63 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।


    20 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में हर्षित गहलोत (हरियाणा) ने 17 मीटर 02 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक ओमकार प्रसाद नंद (उड़ीसा) ने 17 मीटर 85 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ जीता एवं यश चिकारा (दिल्ली) ने 17 मीटर 01 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।


    18 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में निश्चय (हरियाणा) ने 19 मीटर 78 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारतवर्ष में हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया और युवराज सिंह (राजस्थान) ने 17 मीटर 83 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता एवं नितेश कुमार (हरियाणा) ने 17 मीटर 83 सैंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीता।


    एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और निदेशक नरेंद्र मोर एवं राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

    विज्ञापन web development agency