बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला पंजाब में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक और 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा किया
भारत

5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला पंजाब में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक और 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा किया

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 08 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला पंजाब में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक और 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा किया।
    विज्ञापन Website development Agency

    5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन पटियाला पंजाब में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक और 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा किया।


    योगिता भिवानी ने महिला वर्ग शाट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक,20 साल लडका वर्ग हैमर थ्रो इवेंट में अमन स्वर्ण पदक और लड़की वर्ग में खुशी पानीपत ने स्वर्ण पदक और 18 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में निश्चय रोहतक ने स्वर्ण पदक जीता और डिस्कस थ्रो इवेंट में निश्चय रोहतक ने स्वर्ण पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।


    18 साल आयु वर्ग लडकी शाट पुट इवेंट में आरती ने रजत पदक,20 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में हर्षित गहलोत ने रजत पदक और महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में प्रिया ने रजत पदक जीता एवं 18 साल आयु वर्ग लडका डिस्कस थ्रो इवेंट में यश जागलान पानीपत ने रजत पदक जीता।


    20 साल आयु वर्ग लडका हैमर थ्रो इवेंट में शुभम ने कांस्य पदक,18 साल आयु वर्ग लडका शाट पुट इवेंट में नितेश कुमार कांस्य पदक और महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने कांस्य पदक जीता एवं 20 साल लडका वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में साहिल कादियान ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।


    सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा 5वीं इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन का दो दिवसीय आयोजन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब में 7 मार्च से 8 मार्च तक किया गया और इस कम्पटीशन में हरियाणा राज्य से 13 महिला और 33 पुरुष सहित कुल 46 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया।


    प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 20 साल आयु वर्ग लडकी हैमर थ्रो इवेंट में खुशी (हरियाणा) ने 49 मीटर 45 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और अंकिता मोहापात्रा (उडीसा) ने 45 मीटर 49 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक एवं आयशा बानो मोहम (आंध्रप्रदेश) ने 45 मीटर 37 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।


    पुरुष वर्ग शाट पुट इवेंट में संयम (हरियाणा) ने 18 मीटर 28 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता और तजिंदर पाल सिंह टूर (पंजाब) ने 20 मीटर 51 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक विजेता बना एवं कर्मवीर (पंजाब) ने 19 मीटर 36 सैंटीमीटर की थ्रो के बाद कांस्य पदक जीता।


    महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में प्रिया (हरियाणा) ने 56 मीटर 16 सैंटीमीटर की डिस्कस थ्रो कर रजत पदक और सान्या यादव (हरियाणा) ने 52 मीटर 80 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया एवं सीमा एन सी ओ इ पटियाला (पंजाब) ने 57 मीटर 78 सैंटीमीटर की करके स्वर्ण पदक जीता।


    18 साल आयु वर्ग लडका डिस्कस थ्रो इवेंट में निश्चय (हरियाणा) ने 63 मीटर 90 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और यश जागलान (हरियाणा) ने 56 मीटर 50 सैंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता एवं वीरेंद्र पूनिया (राजस्थान) ने 55 मीटर 46 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।


    20 साल आयु वर्ग लडका डिस्कस थ्रो इवेंट में साहिल कादियान (हरियाणा) ने 54 मीटर 94 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता और उज्जवल चौधरी (जे एस डब्ल्यू) ने 60 मीटर 03 सैंटीमीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता एवं वैभव (हिमाचल प्रदेश) ने 55 मीटर 44 सैंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया।


    एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और निदेशक नरेंद्र मोर एवं राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

    ✕
    विज्ञापन web development agency