बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
90 साल पुराने बॉयज स्कूल को मर्ज करने का आदेश बना विवाद, कुनिहार में उबाल
भारत

90 साल पुराने बॉयज स्कूल को मर्ज करने का आदेश बना विवाद, कुनिहार में उबाल

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 20 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    90 साल पुराने बॉयज स्कूल को मर्ज करने का आदेश बना विवाद, कुनिहार में उबाल कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट :- कुनिहार विकास सभा के प्रधान
    विज्ञापन Website development Agency

    90 साल पुराने बॉयज स्कूल को मर्ज करने का आदेश बना विवाद, कुनिहार में उबाल


    कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी — भागमल तनवर, बाबूराम तनवर, ज्ञान ठाकुर, दीप राम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, देवी राम मेहता, धर्म सिंह, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, अनिल वर्मा, राजेश ठाकुर, संतराम, बलबीर चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, प्रेम राज चौधरी सहित अन्य सदस्यों — ने संयुक्त बयान जारी कर शिक्षा विभाग द्वारा 18 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन पर कड़ा विरोध जताया है।

    सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 90 वर्ष पुराने बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार को गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल ऊंचा गांव में मर्ज करने का आदेश स्थानीय जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इस फैसले से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।

    उन्होंने बताया कि बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार लगभग 6-7 बीघा भूमि में बना हुआ है, जहां साइंस ब्लॉक सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके विपरीत गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ऊंचा गांव लगभग 2 बीघा भूमि में स्थित है। ऐसे में इतने पुराने और विस्तृत संसाधनों वाले विद्यालय को अपेक्षाकृत छोटे स्कूल में मर्ज करने का निर्णय समझ से परे है।

    विकास सभा ने सरकार से मांग की है कि इस आदेश को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। उनका कहना है कि परंपरागत रूप से नए स्कूल को पुराने संस्थान में समायोजित किया जाता है, लेकिन यहां 90 साल पुराने स्कूल को मात्र 15 वर्ष पुराने स्कूल में मर्ज करने का निर्णय पूरी तरह अनुचित है।

    सभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते इस आदेश को वापस नहीं लिया, तो तीनों पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि क्षेत्र की भावनाओं और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।

    ✕
    विज्ञापन web development agency