बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
आधार से दो गर्भवती नाबालिगों का खुलासा, एक की उम्र 17 साल आठ महीने और दूसरी निकली 15 वर्ष की
भारत

आधार से दो गर्भवती नाबालिगों का खुलासा, एक की उम्र 17 साल आठ महीने और दूसरी निकली 15 वर्ष की

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 02 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    आधार से दो गर्भवती नाबालिगों का खुलासा, एक की उम्र 17 साल आठ महीने और दूसरी निकली 15 वर्ष की नादौन के तहत आने वाले क्षेत्रों में दो नाबालिग लड़कियों से शादी कर
    विज्ञापन Website development Agency

    आधार से दो गर्भवती नाबालिगों का खुलासा, एक की उम्र 17 साल आठ महीने और दूसरी निकली 15 वर्ष की


    नादौन के तहत आने वाले क्षेत्रों में दो नाबालिग लड़कियों से शादी करने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही नाबालिग गर्भवती हैं तथा अस्पताल पहुंचने पर आधार कार्ड के माध्यम से नाबालिग होने का खुलासा हुआ है। आधार कार्ड पर अंकित जन्मदिन के अनुरूप एक 17 साल आठ महीने की है, जबकि दूसरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। अस्पताल की तरफ से मामले पुलिस थाना नादौन तक पहुंचाए गए हैं। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किए हैं तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हालांकि यहां रोचक बात सामने आई है कि दोनों नाबालिग लड़कियों ने बताया है कि उनके आधार कार्ड गलत बनाए गए हैं, जबकि उनकी उम्र 18 साल से अधिक है। ऐसे में अब पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक प्रवासी मूल की लडक़ी ने उपमंडल नादौन के युवक से शादी की है।

    गर्भवती होने पर जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, तो इसने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। अस्पताल की तरफ से आधार कार्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जो कि इसके पास उस समय नहीं था। बाद में जब इसने आधार कार्ड प्रस्तुत किया, तो उसके अनुरूप इसकी उम्र 17 साल आठ महीने पाई गई। दूसरे मामले में प्रवासी मूल की नाबालिग की उम्र आधार कार्ड के अनुरूप 15 साल पाई गई है। इसने प्रवासी व्यक्ति से ही शादी रचाई थी। हालांकि दोनों कथित नाबालिग लड़कियों ने बताया है कि वह बालिग हैं तथा आधार कार्ड गलत बनाए गए हैं। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency