बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
आधी रात काे बिना बताए घर से निकला 21 वर्षीय युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश
भारत

आधी रात काे बिना बताए घर से निकला 21 वर्षीय युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 16 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    आधी रात काे बिना बताए घर से निकला 21 वर्षीय युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश चम्बा के भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुनुहट्टी के गांव घाड़ के एक युवक
    विज्ञापन Website development Agency

    आधी रात काे बिना बताए घर से निकला 21 वर्षीय युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश


    चम्बा के भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुनुहट्टी के गांव घाड़ के एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार (21) पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मनीष धर्मशाला में कुछ दिनों से एक दुकान पर कार्य कर रहा थी और कुछ दिन पहले ही अपने सगे संबंधी की मौत होने पर अपने घर आया हुआ था। 

    शनिवार रात को राेजमर्रा की तरह मनीष घर पर खाना खाने के बाद सो गया था, लेकिन देर रात अचानक वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि मनीष घर के नीचे बने एक और कमरे में चला गया होगा। सुबह जब गांव का एक युवक पास लगते जंगल में घास लेने के लिए जा रहा था ताे उसने मनीष को एक चीड़ के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया। युवक ने इस घटना की सूचना आसपास के लोगों व मनीष के परिजनाें को दी। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास कोई भी चीज ऐसी नहीं पाई गई, जिससे यह पता चल पाए कि आत्महत्या का क्या कारण था। 

    वहीं युवक की माैत पर परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है। इसके बाद पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि मनीष की माता कुछ साल पहले उसके भाई और बहन को लेकर अपने मायके के क्षेत्र में रह रही है

    ✕
    विज्ञापन web development agency