बड़ी खबरें
चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: कटारिया बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के लिए गौरव का क्षण! अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: कटारिया बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के लिए गौरव का क्षण! अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया
अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय
भारत

अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 13 Sep, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय। फुटबॉल में विजेता व हॉकी में उपविजेता रही विद्यालय की टीम । कुनिहार से नेशन न्य
    विज्ञापन Website development Agency

    अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में कुनिहार विद्यालय की शानदार विजय।

    फुटबॉल में विजेता व हॉकी में उपविजेता रही विद्यालय की टीम ।

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में आयोजित की गई, जिसमें कुनिहार विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

    इस शानदार उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं अनुशासन के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक सुरेश कुमार, शारीरिक शिक्षा अध्यापक के कुशल मार्गदर्शन को दिया गया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग, खिलाड़ियों, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

    इस गौरवपूर्ण विजय के उपरांत विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा विजेता खिलाड़ियों, उनके मार्गदर्शक सुरेश कुमार तथा दल प्रभारी हेमंत कुमार का विद्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय परिवार द्वारा कुनिहार बाजार में विजय रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर ने विद्यालय के विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और गौरव की भावना को और मजबूत किया।

    विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में विकसित हो रही सकारात्मक खेल संस्कृति तथा विद्यालय प्रशासन, अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राणौत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके निरंतर परिश्रम, मार्गदर्शक सुरेश कुमार, दल प्रभारी हेमंत कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने उन अभिभावकों का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यालय प्रशासन पर विश्वास रखते हुए अपने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।

    प्रधानाचार्य ने कहा कि कुनिहार की फुटबॉल और हॉकी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आगामी अंडर-19 बालक वर्ग तथा अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं विद्यालय के अपने खेल मैदान में आयोजित होने जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ी इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित स्टाफ, शारीरिक शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग के साथ-साथ कुनिहार में विकसित हो रही सकारात्मक खेल संस्कृति को दिया।

    प्रधानाचार्य श्री प्रताप सिंह राणौत ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों का केवल शैक्षणिक विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सर्वांगीण एवं समग्र विकास अत्यंत आवश्यक है। खेल विद्यार्थियों में सामूहिक भावना, नेतृत्व क्षमता, दबाव की परिस्थितियों में संयम बनाए रखने, परिस्थितियों के अनुसार तत्काल निर्णय लेने, आत्म-अनुशासन तथा आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करते हैं।

    उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। नियमित खेल गतिविधियां विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं। इसके साथ ही आज खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं उज्ज्वल भविष्य की अनेक संभावनाएं भी उपलब्ध हैं।

    प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से खेल सुविधाओं को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेलों के साथ-साथ विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, संस्कार, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि “खेल का मैदान केवल जीतने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन में संघर्ष करना, अनुशासन सीखना और सफलता प्राप्त करना सिखाने वाला विद्यालय है।”

    विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों, उनके मार्गदर्शक श्री सुरेश कुमार, दल प्रभारी श्री हेमंत कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग, समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि कुनिहार विद्यालय के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी अपनी उत्कृष्ट खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

    विज्ञापन web development agency