बड़ी खबरें
बदहाल जयनगर गौशाला पर कार्रवाई: 34 गोवंशों को मिली नई जिंदगी, नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: कुनिहार पुलिस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने हेतु उपायों पर उपायुक्त चंडीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एसबीआई को लौटाई 1.69 करोड़ की संपत्ति बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर युवकों को एक लाख रुपए का चूना, आरोपी ने 50-50 हजार करवाए गूगल-पे युद्ध के साए में बीबीएन में कच्चे माल का संकट, उद्योगों ने जताई चिंता, होम अप्लायंस उद्योग पर बढ़ा दबाव हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’ NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड बदहाल जयनगर गौशाला पर कार्रवाई: 34 गोवंशों को मिली नई जिंदगी, नालागढ़ गौशाला में किया गया शिफ्ट स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: कुनिहार पुलिस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने हेतु उपायों पर उपायुक्त चंडीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एसबीआई को लौटाई 1.69 करोड़ की संपत्ति बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर युवकों को एक लाख रुपए का चूना, आरोपी ने 50-50 हजार करवाए गूगल-पे युद्ध के साए में बीबीएन में कच्चे माल का संकट, उद्योगों ने जताई चिंता, होम अप्लायंस उद्योग पर बढ़ा दबाव हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’ NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड
आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस देश में प्रथम स्थान पर
भारत

आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस देश में प्रथम स्थान पर

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Jan, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस देश में प्रथम स्थान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश

    आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में प्रदेश पुलिस देश में प्रथम स्थान पर


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) के अंतर्गत औसत रिस्पॉन्स टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह असाधारण सफलता प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों तथा पुलिस थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों तथा सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को सबसे तेज आपातकालीन सहायता प्रदान करके देश में नाम कमाया है।  

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों को सरकार द्वारा त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मूलतः एक संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर पुलिस बल की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।

     पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग तथा सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण के माध्यम से सबसे कठिन भौगोलिक चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन एवं अटूट सहयोग से संभव हो पाई है।