बड़ी खबरें
नई एसपी से पुलिस पेंशनर्स की बड़ी अपील: 'गार्ड ऑफ ऑनर' की परंपरा हर हाल में रहे जारी कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल नई एसपी से पुलिस पेंशनर्स की बड़ी अपील: 'गार्ड ऑफ ऑनर' की परंपरा हर हाल में रहे जारी कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल
सिरमौर मे प्रतिबंधित 7440 कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी गिरफ्तार
भारत

सिरमौर मे प्रतिबंधित 7440 कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    सिरमौर मे प्रतिबंधित 7440 कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी गिरफ्तार जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 23 अप्रैल को स्पैशल डिटैक्शन टीम ने ट्

    सिरमौर मे प्रतिबंधित 7440 कैप्सूल के साथ तीसरा आरोपी गिरफ्तार


    जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 23 अप्रैल को स्पैशल डिटैक्शन टीम ने ट्रक यूनियन के पास एक टैम्पो से 1,104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने रविकांत उर्फ बंटी पुत्र रतन सिंह निवासी टोका नगला (जामनीवाला, पांवटा साहिब) और विकास पुत्र चंद्रभान निवासी मरवा (सडोली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

    आरोपी की निशानदेही पर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के चिलकाना थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर ढलानी गांव में स्थित गफ्फार (51) निवासी गांव गोवर्धनपुर ढलानी, डा. पठेड़, थाना चिलकाना, तहसील व जिला सहारनपुर के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में सोफों के पीछे छिपाकर रखे गए कट्टे से 7,440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस तरह कुल मिलाकर अब तक कुल 8,544 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए हैं। एसपी सिरमौर ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।