बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन
भारत

भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 27 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन हरियाणा के जिला सिरसा में बसाए गए भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए बड़ी राहत
    विज्ञापन Website development Agency

    भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन


    हरियाणा के जिला सिरसा में बसाए गए भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग के बाद 27 प्रभावित परिवारों को आबादी प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा, जिसके लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। यह आबंटन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशों के अनुसार किया जा रहा है। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रबंधन और बिलासपुर जिला प्रशासन को लिखित तौर सूचित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के (बीबीएमबी) के कार्यकारी अभियंता (आवास) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। प्लॉटों का आबंटन नंगल टाउनशिप प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा, जो कि तय शेड्यूल के तहत हरियाणा राज्य की तहसील डबवाली के देसू जोधा गांव में होगा। यहां भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में सभी पात्र परिवारों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि आबंटन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

    उच्च न्यायालय के इस फैसले से बिलासपुर जिले के प्रभावित परिवार लाभान्वित होंगे। इन 27 लाभार्थियों में अधिकांश परिवार बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले बडग़ांव से संबंधित हैं। उधर, बिलासपुर जिला के उपायुक्त राहुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा। यह प्रक्रिया बीबीएमबी के अधिकारियों की उपस्थिति में होगी।

    ✕
    विज्ञापन web development agency