बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट
भारत

भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट gas crisis in India Major changes in booking of dome
    विज्ञापन Website development Agency

    भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट


    gas crisis in India Major changes in booking of domestic gas cylinders in Himachal Pradesh

    हिमाचल प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर डिलिवरी के 25 दिन बाद बुक होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। पहले सिलिंडर की डिलिवरी होने के साथ ही नई बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं का इंतजार बढ़ेगा।


    तेल कंपनियों ने गैस वितरकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में शनिवार से यह व्यवस्था लागू हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है। 


    उद्देश्य घरेलू गैस की उपलब्धता को संतुलित रखना और जरूरत के मुताबिक आपूर्ति सुनिश्चित करना है। गैस वितरकों को कंपनियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि डिलिवरी की तारीख के आधार पर ही बुकिंग की अनुमति दी जाए। यानी उपभोक्ता को सिलिंडर मिलने के 25 दिन पूरे होने के बाद ही सिस्टम में अगली बुकिंग स्वीकार की जाएगी। अब यदि कोई उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने से पहले बुकिंग करने का प्रयास करेगा तो ऑनलाइन, फोन बुकिंग सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा। 

    कंपनियों का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी भी हो सकती है। आपूर्ति की स्थिति सामान्य रहने पर आगे इसमें बदलाव किया जा सकता है।

    957 रुपये में मिलेगा घरेलू सिलिंडर 

    प्रदेश में रसोई सिलिंडर का दाम 957 रुपये पहुंच गया है। 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में होम डिलिवरी के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को 1015 रुपये देने पड़ेंगे। राजधानी शिमला में 57.75 रुपये डिलिवरी चार्ज तय है। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रुपये की सब्सिडी बैंक खातों में वापस मिलेगी।

    व्यावसायिक सिलिंडर अब 2075 रुपये में 

    हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 114 रुपये महंगा हो गया है। अब डिलिवरी सहित उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 2075 रुपये चुकाने होंगे। शनिवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग भी कई गुना बढ़ जाती है। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे आयोजनों में समस्या आ सकती है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency