बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
भारत

बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 10 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत  कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :
    विज्ञापन Website development Agency

    बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

     कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के दसवीं कक्षा के छात्र - छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसमे विद्यालय से गार्गी शर्मा ने 671/700= 95.85% अंक लेकर पहला , समीक्षा जोशी व आकृति ने 669/700=95.57 % अंक लेकर दूसरा, वंशिका शेख ने 658/700=94% अंक लेकर तीसरा,  तान्या    ने 654/700=93.42 % अंक लेकर चौथा और कुमार मंगलम ने 649/700=92.71% अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया और 25 विद्यार्थियों ने 600 से उपर अंक प्राप्त किये है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है उन्होंने इन सभी मेधावी छात्रों और इनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार उपलब्धि संभव हो पाई है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देना ही विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल को लगातार 31 वर्षों से अच्छे परीक्षा परिणाम देते हुए हिमाचल प्रदेश में A ग्रेड का दर्जा मिला हुआ है I इस विद्यालय के बच्चे अच्छे परीक्षा परिणाम दे कर व् खेल कूद व् अन्य गतिविधियों में भाग लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का , माता-पिता का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है और समाज में एक अच्छे आदर्श नागरिक बन कर उभर रहे हैं तथा देश-विदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे है I इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। अध्यापकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की । विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग ने भी इन सभी मेधावी बच्चों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी I

    ✕
    विज्ञापन web development agency