बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
बी एल स्कूल कुनिहार में नेतृत्व का महाकुंभ!  31वें शपथ समारोह में छात्रों ने संभाली
भारत

बी एल स्कूल कुनिहार में नेतृत्व का महाकुंभ! 31वें शपथ समारोह में छात्रों ने संभाली

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 07 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी एल स्कूल कुनिहार में नेतृत्व का महाकुंभ! 31वें शपथ समारोह में छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्
    विज्ञापन Website development Agency

    बी एल स्कूल कुनिहार में नेतृत्व का महाकुंभ!

    31वें शपथ समारोह में छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रतिभा का दिखा शानदार संगम

    बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कुनिहार में 31वां सदन शपथ समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सहायक थाना प्रभारी पुलिस थाना कुनिहार महेंद्र सिंह ,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस विभाग से नारायण दास एवं बालक राम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सदन प्रभारी शिवानी शर्मा द्वारा किया गया ,तथा विद्यालय की बैंड पार्टी ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

    मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के चारों सदनों साहा सदन, भाभा सदन, बोस सदन और रमन सदन के विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने मॉस पीटी, समूह गान एवं योग क्रियाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

    विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को मफलर एवं, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। सदन प्रभारी शिवानी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय कप्तान के रूप में चैतन्य (बालक वर्ग) एवं सुम्रिता ठाकुर (बालिका वर्ग) का चयन किया गया। साथ ही खेल, संगीत, अनुशासन, एनसीसी, एनएसएस, डिजिटल, इको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा कराटे सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी छात्र-छात्राओं को कप्तान नियुक्त किया गया।

    सदन स्तर पर भी विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। साहा सदन से समीक्षा एवं मिहिर, रमन सदन से गार्गी एवं अश्मित, बोस सदन से वंशिका एवं हार्दिक तथा भाभा सदन से याशिका एवं कुसुमित को कप्तान एवं उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन के पांच महत्वपूर्ण मूल्यों,स्वास्थ्य, बड़ों का सम्मान, शिक्षा, सामाजिक व्यवहार और आत्मनिर्भरता,का महत्व बताया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।


    ✕
    विज्ञापन web development agency