बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
बी एल स्कूल कुनिहार में PTA बैठक सम्पन्न, 100% रिजल्ट और उपलब्धियों पर अभिभावकों ने जताई खुशी
भारत

बी एल स्कूल कुनिहार में PTA बैठक सम्पन्न, 100% रिजल्ट और उपलब्धियों पर अभिभावकों ने जताई खुशी

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी एल स्कूल कुनिहार में PTA बैठक सम्पन्न, 100% रिजल्ट और उपलब्धियों पर अभिभावकों ने जताई खुशी 📍कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट बी ए
    विज्ञापन Website development Agency

    बी एल स्कूल कुनिहार में PTA बैठक सम्पन्न, 100% रिजल्ट और उपलब्धियों पर अभिभावकों ने जताई खुशी


    📍कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट


    बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ (PTA) की बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मीरा कौशल द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।


    बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। उन्होंने विद्यालय के बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने 90% और 80% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।


    विद्यालय अध्यक्ष ने अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में विद्यालय को नई दिल्ली में “ग्रीन स्कूल अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, NSS, NCC, स्काउट्स एंड गाइड्स, इको क्लब, छात्रवृत्ति, ताइक्वांडो और संगीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।


    उन्होंने आगामी सत्र की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि बी एल स्कूल पिछले 31 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर हिमाचल प्रदेश में “ए ग्रेड” का दर्जा प्राप्त करता आ रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएँ देकर समाज के आदर्श नागरिक बन रहे हैं।


    अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापक वर्ग को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की बेहतर सुविधाएँ, शिक्षकों की मेहनत और अनुशासित वातावरण ही इस सफलता का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक विद्यालय की कार्यप्रणाली से संतुष्ट और प्रसन्न हैं।


    विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाला ने अभिभावकों को परीक्षा कार्यान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। अंत में अध्यापिका शिवानी शर्मा ने सभी अभिभावकों का बैठक में भाग लेने एवं विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक के समापन पर अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।


    #BLSchoolKunihar #PTAMeeting #SchoolResult #GreenSchoolAward #HimachalNews #EducationNews #Kunihar #NationNews

    ✕
    विज्ञापन web development agency