ये भी पढ़ें
बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन!
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-
कुनिहार से एक और गौरव भरी खबर। बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय मेजर खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
ये प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आयोजित हुई, जिसमें बी.एल. स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
सबसे बड़ी उपलब्धि - *मास्टर जिगर तनवर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।* जिगर ने ताइक्वांडो और वेटलिफ्टिंग दोनों में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
इतना ही नहीं, जिगर का *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन* भी हो गया है।
वहीं विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी कमाल किया:
बॉक्सिंग में जिगर तंवर और आदित ने कांस्य पदक जीता, जबकि ताइक्वांडो में आर्यन नेगी और कार्तिक ठाकुर ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. जगदीश चंद नेगी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर और समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा करते हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षक अमर देव और अरुणा शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की।


