बड़ी खबरें
राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा
बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 12 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन
    विज्ञापन Website development Agency

    बी.एल. स्कूल कुनिहार का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ 25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक पाए


    *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए *शत-प्रतिशत परिणाम* हासिल किया है। रिजल्ट आते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया।

    *टॉपर्स की सूची*

    विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय की छात्रा *गार्गी शर्मा* ने *671 अंक* लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। *समीक्षा जोशी* और *आकृति* ने *669 अंक* प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। *वंशिका शेख* 658 अंकों के साथ तीसरे, *तान्या* 654 अंकों के साथ चौथे और *कुमार मंगलम* 649 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 

    विद्यालय के *25 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक* प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है।

    *प्रातःकालीन सभा में सम्मान*

    सभी मेधावी विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचने पर प्रातःकालीन सभा में विशेष रूप से सम्मान किया गया। प्रबंधन और अध्यापक वर्ग ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया। 

    विद्यालय अध्यक्ष ने कहा, "यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से ही जीवन में सफलता मिलती है।" उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

    *31 साल से कायम है उत्कृष्टता*

    अध्यक्ष ने बताया कि संस्थान पिछले *31 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम* दे रहा है और प्रदेश में *ए-ग्रेड श्रेणी* में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यहां के छात्र शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इसी का नतीजा है कि यहां से पढ़े छात्र आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

    इस अवसर पर समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह से पूरे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

    विज्ञापन web development agency