बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
बी.एल. स्कूल कुनिहार में मना तम्बाकू निषेध व पर्यावरण दिवस, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार में मना तम्बाकू निषेध व पर्यावरण दिवस, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में मना तम्बाकू निषेध व पर्यावरण दिवस, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. सें
    विज्ञापन Website development Agency

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में मना तम्बाकू निषेध व पर्यावरण दिवस, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली


    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मंगलवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते दोनों दिवसों का आयोजन एक साथ किया गया। 

    कार्यक्रम का आयोजन लायन इको क्लब, एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान नारा लेखन, चित्रकला, भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने तम्बाकू के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश रचनात्मक तरीके से दिया।

    छात्रों ने विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली। रैली में छात्रों ने प्रेरणादायक नारों के जरिए लोगों को तम्बाकू से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

    विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि तम्बाकू सेवन व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने छात्रों से खुद तम्बाकू से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए जल संरक्षण, प्लास्टिक कम उपयोग और पौधारोपण का संकल्प लेने को कहा।

    लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर ने छात्रों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, जल-ऊर्जा बचाने और प्लास्टिक कम करने के लिए प्रेरित किया। 

    इस मौके पर समन्वयक शिवानी शर्मा, एन.एस.एस. प्रभारी पूनम शर्मा, मोनिका ठाकुर, एन.सी.सी. प्रभारी अमर देव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

    विज्ञापन web development agency