बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित
भारत

बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 16 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित *विद्यार्थियों ने भूकंप, बाढ़ और अग्निकांड से निपटने का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण* कु
    विज्ञापन Website development Agency

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित


    *विद्यार्थियों ने भूकंप, बाढ़ और अग्निकांड से निपटने का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण*

    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सोमवार को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और आपदा प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए एक प्रभावी मॉक ड्रिल आयोजित की गई।  

    यह अभ्यास शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, आग लगने और अन्य आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सही निर्णय लेने और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से मॉक ड्रिल करवाई गई।

    अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप आने पर सुरक्षित स्थान पर जाने, भवन से व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने, आपातकालीन निकास मार्गों का उपयोग करने और अग्निकांड जैसी स्थिति में प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने का अभ्यास कराया गया। छात्रों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।

    इस मौके पर विद्यालय के एनएस, एनसी, स्काउट्स-गाइड्स और लायन इको क्लब के स्वयंसेवकों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर अन्य छात्रों को जागरूक किया।

    विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभ्यास विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और संकट की घड़ी में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को आपदा प्रबंधन के प्रति सतर्क रहने और जानकारी परिवार व समाज तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। 

    इस अवसर पर समस्त अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा।

    ✕
    विज्ञापन web development agency