बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
चिट्टे के कारोबार से जुड़े लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
भारत

चिट्टे के कारोबार से जुड़े लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Jan, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    चिट्टे के कारोबार से जुड़े लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव पंचायत चुनावों को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा ऐलान, कानून में किया जाएगा प्रावधान प्रदेश में चिट्टे
    विज्ञापन Website development Agency

    चिट्टे के कारोबार से जुड़े लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव


    पंचायत चुनावों को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा ऐलान, कानून में किया जाएगा प्रावधान

    प्रदेश में चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर अब पंचायत चुनाव लडने पर रोक लगेगी। राज्य सरकार इसको लेकर पंचायती राज अधिनियम में स्पष्ट कानूनी प्रावधान करने जा रही है। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने गुरुवार को प्रदेश सचिवालय में प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और आगामी विधानसभा सत्र में इसे कानून का रूप दिया जाएगा। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए यह तय किया जाएगा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज होगी, वह पंचायत चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य माना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा इस विषय में उठाए गए संदेह पर प्रतिक्रिया देते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि किसी व्यक्ति की संलिप्तता कैसे तय होगी।

    इसी को ध्यान में रखते हुए अब अधिनियम में सीधा प्रावधान जोड़ा जा रहा है, ताकि चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ कानूनी तौर पर और अधिक सख्ती की जा सके।

    ✕
    विज्ञापन web development agency