ये भी पढ़ें
🚨 चंबा में बड़ा बस हादसा: 10 लोगों की मौत, कई घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक बस हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैरागढ़-चंबा सड़क मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ में शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच और राहत कार्य में जुटी हैं। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या तथा पहचान की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।
चंबा से यह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
#Chamba #HimachalPradesh #BusAccident #ChambaBusAccident #BreakingNews #HimachalNews #RoadAccident #BusAccidentNews #LatestNews