बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई
भारत

CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 13 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, योग्य उम्मीदवार 19 मई तक करें अप्
    विज्ञापन Website development Agency

    CRPF में 9195 कांस्टेबलोंं की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस डेट तक करें अप्लाई


    10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, योग्य उम्मीदवार 19 मई तक करें अप्लाई

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, जो कम उम्र में ही देश सेवा के साथ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर जाकर 19 मई तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ विभिन्न ट्रेडों जैसे ड्राइवर, कुक, मोची, बढ़ई, दर्जी और सफाई कर्मचारी के पदों को भरेगा। आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले युवा भी आसानी से आवेदन कर सकें। इस बड़ी भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

    शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं पास के साथ-साथ ‘हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल’ ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। वहीं, कुछ तकनीकी ट्रेडों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव या आईटीआई प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।


    आयुसीमा: उम्मीदवारों की आयु की गणना पहली अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पद के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

    सैलरी

    चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 तक का वेतन और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

    ✕
    विज्ञापन web development agency