बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
डरा धमका कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन
भारत

डरा धमका कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 02 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    डरा धमका कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन बद्दी में पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड
    विज्ञापन Website development Agency


    डरा धमका कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन


    बद्दी में पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को पकड़ कर जबरन करवाते थे ऑॅनलाइन ट्रांजेक्शन



     डिजिटल पेमेंट के सहारे लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने तेजी और तकनीकी जांच के दम पर भंडाफोड़ किया है। मारपीट कर लोगों को डराकर उनके खातों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाने वाले पांच आरोपियों को बद्दी पुलिस ने वारदात के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। हाउसिंग बोर्ड फेज वन बद्दी निवासी रजनीश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गोल मार्केट के समीप पांच युवकों ने उसे घेर लिया, उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके गूगल-पे खाते से 23,260 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए और फिर उसे मौके से भगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।


    पुलिस की साइबर और जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यूपीआई ट्रांजेक्शन की डिजिटल पड़तालए बैंक खातों की ट्रैकिंग तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की कडिय़ां जोड़ते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर पूरे गिरोह को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी धखडू माजरा (बद्दी) चंदन प्रसाद निवासी गया बिहार हाल निवासी बद्दी, गोलू निवासी गोपालगंज बिहार, मोहम्मद आफताब तथा मोहम्मद फरमान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


    लोगों से अपील


    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि क्षेत्र में जबरन वसूली या साइबर माध्यम से लूट करने वाले किसी भी असामाजिक तत्त्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अजनबी के दबाव में आकर फोन या भुगतान ऐप का उपयोग न करें।

    ✕
    विज्ञापन web development agency