बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स
भारत

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 13 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- गुरुकुल
    विज्ञापन Website development Agency

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने बांधा समां, माताओं के लिए हुए विशेष गेम्स


    *कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में रविवार को मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, खुशियों और बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया।


    *नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने किया भावुक*

    नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने माँ के सम्मान में मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मासूम और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संदेश एवं माँ के सम्मान में प्रेरणादायक विचारों के साथ हुई। शिक्षकों की विशेष प्रस्तुतियों को भी सभी ने खूब सराहा।

    *माताओं के लिए आयोजित हुए गेम्स*

    इस अवसर पर माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स और गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेता माताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। कई माताओं ने मंच पर आकर विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

    *"माँ बच्चे की पहली गुरु": प्रधानाचार्या*विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती अल्का भारद्वाज* ने सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "माँ बच्चे की पहली गुरु होती है और उनका योगदान अमूल्य है। माँ के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है।"विद्यालय निदेशक *श्री समीर गर्ग* एवं *श्रीमती अदिति गर्ग* ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रेम, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार देना भी है।

    कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं ने विद्यालय परिवार का आभार जताया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

    ✕
    विज्ञापन web development agency