बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
हिमाचल ऑन सेल” वाले बयान से गरमाई राजनीति! पालमपुर से जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला
भारत

हिमाचल ऑन सेल” वाले बयान से गरमाई राजनीति! पालमपुर से जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 10 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    “हिमाचल ऑन सेल” वाले बयान से गरमाई राजनीति! पालमपुर से जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पालमपुर नगर
    विज्ञापन Website development Agency

    “हिमाचल ऑन सेल” वाले बयान से गरमाई राजनीति! पालमपुर से जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पालमपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी की अपनी कोई गारंटी नहीं बची है, वही अब जनता को फिर से झूठी गारंटियां देकर गुमराह करने में जुटी हुई है। पालमपुर में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि हिमाचल प्रदेश आज ऐसे “अपरिपक्व छात्र नेता” के हाथों में चला गया है, जो विकास के बजाय समोसे गायब होने की जांच करवाने और सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने में व्यस्त है।

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पालमपुर जैसे शांत इलाके में दिनदहाड़े युवती पर दराट से हमला और सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की हत्या जैसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रहा।

    उन्होंने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 114 हेक्टेयर जमीन को पर्यटन परियोजना के नाम पर बेचने के फैसले को प्रदेश के युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। ठाकुर ने कहा कि जिस पालमपुर की पवित्र धरती से राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था, उसी स्थान से कांग्रेस ने “हिमाचल ऑन सेल” की शुरुआत कर दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर रुकवाया।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू की तुलना राहुल गांधी से करते हुए तंज कसा कि दोनों जहां प्रचार करने जाते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया तय हो जाता है। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम से बाहर करने और 10 साल तक कोई नया टैक्स न लगाने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी न तो ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर किया गया और न ही टैक्स से राहत मिली, बल्कि जनता पर नए टैक्स थोपे जा रहे हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों को उनकी इच्छा के अनुसार निगम से बाहर रखा जाएगा। साथ ही शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

    उन्होंने पालमपुर के स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में शहर का विकास पूरी तरह ठप रहा है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 127 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पाइप बिछाने से पहले ही टाइलें लगा दी गईं और बाद में उन्हें उखाड़ा गया ताकि चहेतों को फायदा पहुंचाया जा सके।

    बेसहारा पशुओं, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा पालमपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दो सीटों से भी सरकार बनाने का सामर्थ्य रखती है और आने वाले समय में पालमपुर की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

    इस अवसर पर भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार और त्रिलोक कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर भाजपा की जीत का आह्वान किया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency