बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
हरिद्वार खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां फहराएंगी हरियाणवी ध्वजा
भारत

हरिद्वार खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां फहराएंगी हरियाणवी ध्वजा

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 16 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    हरिद्वार खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां फहराएंगी हरियाणवी ध्वजा। पानीपत की पायल होंगी सीनियर रग्बी टीम की कप्तान।  खेलो इंडिया अश्मिता र
    विज्ञापन Website development Agency

    हरिद्वार खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां फहराएंगी हरियाणवी ध्वजा।


    पानीपत की पायल होंगी सीनियर रग्बी टीम की कप्तान। 


    खेलो इंडिया अश्मिता रग्बी लीग उत्तर भारत का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में होगा,जिसमें हरियाणा प्रदेश की सीनियर महिला और 18 साल एवं 15 साल की टीमें भाग ले रही हैं।



    सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 

    गांव खरकड़ी हिसार में सीनियर महिला एवं 18 साल लडकी टीमों के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर भाग लेने वाली टीमों का चयन किया गया। सब जूनियर लड़कियों का प्रशिक्षण शिविर गांव बीबीपुर जींद में लगाया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 8 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं,जिसमें जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,पंजाब, चंडीगढ़,हरियाणा, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली शामिल हैं। 


    सीनियर टीम में पानीपत से पायल को कप्तान और दीपा को उपकप्तान बनाया गया है और ईशा शर्मा,करीना, सीमा,अंजली,ट्विंकल पानीपत से, पूनम,ज्योति हिसार से,अमनप्रीत कुरुक्षेत्र,प्रीति,अनीता चरखी दादरी से हैं। इसके अलावा सरिती हिसार एवं अंतिम चरखी दादरी को अतिरिक्त खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम के साथ टीम कोच अमन मलिक तथा टीम मैनेजर सुदेश कुमारी को नियुक्त किया गया है।


    नरेंद्र मोर चीफ डी मिशन ने बताया कि जूनियर टीम में मीनाक्षी जींद को कप्तान और कुसुम हिसार को उपकप्तान बनाया गया है और अनु, अंजली,तनु,रेनू देवी जींद गरिमा,रूबी,कुसुम, प्रियंका,आशि हिसार,निधि फोगाट,हिना चरखी दादरी से भाग ले रही है।

    टीम कोच भामिनी पाण्डेय और टीम मैनेजर राजेंद्र सैनी (खेल प्रशिक्षक पी टी आई) को नियुक्त किया गया है।


    सब जूनियर टीम में रिद्धिमा जींद कप्तान तथा खुशबू चरखी दादरी को उपकप्तान बनाया गया है और टीम में मनु,ऋतु, सोनिया जींद,अश्मिन, सुहाना,दिव्या,दक्षिता हिसार अदिति,साक्षी, दिव्या पानीपत अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन खेल प्रदर्शन करेंगी। महिमा चरखी दादरी एवं अमीक्षा को अतिरिक्त खिलाड़ियों में स्थान दिया मिला है और सब जूनियर टीम के साथ टीम कोच प्रियंका एवं टीम मैनेजर विजय मलिक को नियुक्त किया गया है।


    इस अवसर पर पानीपत रग्बी संघ अध्यक्षा बबीता सिंह ने बताया कि हमें अपनी तीनों टीमों पर पूर्ण विश्वास है कि वे अच्छा प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर संघ की उपाध्यक्षा ऊषा सैनी,सचिव अभिषेक मलिक, कोषाध्यक्ष अजय मलिक और सह सचिव सीमा जून ने सभी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

    ✕
    विज्ञापन web development agency