बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
जान लेकर नदी में फेंका शव, रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मजदूर की दोस्तों ने की हत्या, पहले साथ बैठकर पी शराब
भारत

जान लेकर नदी में फेंका शव, रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मजदूर की दोस्तों ने की हत्या, पहले साथ बैठकर पी शराब

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 19 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    जान लेकर नदी में फेंका शव, रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मजदूर की दोस्तों ने की हत्या, पहले साथ बैठकर पी शराब रोहडू उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना चिडग़ांव के अधी
    विज्ञापन Website development Agency

    जान लेकर नदी में फेंका शव, रोहड़ू के बडियारा में नेपाली मजदूर की दोस्तों ने की हत्या, पहले साथ बैठकर पी शराब


    रोहडू उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना चिडग़ांव के अधीन बडियारा पुल के नजदीक नेपाली की हत्या कर शव को पब्बर नदी के किनारे फेंका गया। पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय नेपाली राकेश प्रताप बडियारा में सेब बागबान जिया लाल भंडारी के बागीचे में बतौर चौकीदार था। मंगलवार देर शाम को राकेश प्रताप के साथ दो से तीन अन्य नेपाली शराब पीने बैठ गए। उनकी राकेश प्रताप के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। उन्होंने उसे मिलकर तेजधार हथियार व सिर पर पत्थरों से कुचलकर मार दिया और बडियारा पुल के नजदीक पब्बर नदी के किनारे फेंक दिया। घटनास्थल पर वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके पर से वे सभी नेपाली भाग गए। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब बडियारा में कोई व्यक्ति अपने खेत की ओर जा रहा था और उसने पब्बर नदी के किनारे किसी नेपाली को अचेत अवस्था में पाया। उसने तुरंत पुलिस थाना चिडग़ांव में फोन पर घटना की जानकारी दी।

    उसके बाद पुलिस थाना चिडग़ांव से थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम, जांगला चौकी से पुलिस की टीम और एसडीपीओ रोहडू़ प्रणव चौहान स्वयं घटनास्थल पर समय रहते पहुंच गए। उसके बाद घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस टीम जांच पडताल में जुट गई। वहीं जुन्गा से फोरेंसिक सांइटिफिक लैब की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। एसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस उपमंडल रोहड़ू के बडियारा में नेपाली की हत्या का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। नेपाली राकेश प्रताप के सिर में किसी तेजधार हथियार व पत्थरों के बार से गंभीर चोटें लगने से हत्या हुई है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency