बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका
भारत

जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 12 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से
    विज्ञापन Website development Agency

    जमा दो में भी ड्यूल एग्जाम, शिक्षा बोर्ड का फैसला, दो विषयों में फेल छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका


    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पहली बार दसवीं का परिणाम ड्यूल परीक्षा प्रणाली के तहत निकाला गया है। वहीं अब दसवीं के पॉयलट प्रोजेक्ट के सफल रहने पर मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जमा दो में भी ड्यूल परीक्षा प्रणाली शुरू की जा सकती है। साथ ही राज्य भर के सभी परीक्षा केंद्रों में ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा की ओर से ड्यूल एग्जाम प्रणाली जमा दो में शुरू करने व कैमरे स्थापित करने की बात कही है। उक्त सिस्टम के तहत सात में से मुख्य पांच विषयों में दो में फेल छात्रों को जून में दोबारा परीक्षा देने का मौका देकर आगामी कक्षा में बैठने का मौका होगा। अधिकतम तीन विषयों में जून परीक्षा में ही अंक सुधारने का मौका उपलब्ध रहेगा।


    बोर्ड धर्मशाला इस बार जून में दसवीं में कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। इसमें कुल सात विषयों में से पांच मुख्य में से दो में फेल होने पर भी कंपार्टमेंट में शामिल कर परीक्षा पास करने का अवसर दिया गया है। हालांकि दसवीं में फेल घोषित छह हज़ार 559 छात्रों को जून में परीक्षा देने का मौका नहीं मिल पाएगा, उनकी आगामी सत्र में परीक्षा होगी। कंपार्टमेंट घोषित 8433 छात्रों को परीक्षा देने का मौका जून में उपलब्ध रहेगा। बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि दो वर्ग के छात्र कंपार्टमेंट व पास छात्र जो तीन विषयों में अंक सुधार करने को जून में परीक्षा होगी।


    परीक्षा केंद्रों में ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे


    शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश भर में सभी परीक्षा केंद्रों में ऑडियो-वीडियो कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मौजूदा समय में मात्र वीडियो कैमरे ही केंद्रों में लगाए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency