बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई में “बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट – आइकॉनिक अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित
खेल

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई में “बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट – आइकॉनिक अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 01 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई में “बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट – आइकॉनिक अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित। सोलन से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर कि र
    विज्ञापन Website development Agency

    जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई में “बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट – आइकॉनिक अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित।

    सोलन से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर कि रिपोर्ट:-



    मुंबई में 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “Cooperative Banks Top 100 CXO Summit – ICONIC Leaders 2026” तथा “Digital Defense – Cybersecurity Simulation Workshop” के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड को उत्कृष्ट एनपीए प्रबंधन के लिए “Best NPA Management – Iconic Award” से सम्मानित किया गया।

    इस भव्य आयोजन में देशभर के राज्यों से ग्रामीण एवं शहरी सहकारी बैंक शामिल हुए। कड़े मूल्यांकन एवं प्रतिस्पर्धा के उपरांत जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन होना बैंक की सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन, प्रभावी ऋण वसूली व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन एवं उत्तरदायी प्रबंधन प्रणाली को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल बैंक की कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंकिंग तंत्र की साख और प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करती है।


    सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित बैंकिंग एवं सहकारी क्षेत्र के विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं द्वारा Digital Defense – Cybersecurity Simulation विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित यह कार्यशाला सहकारी बैंकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिससे सुरक्षित, विश्वसनीय एवं तकनीक-सक्षम बैंकिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


    इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा तथा प्रबंध निदेशक श्री पंकज सूद की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैंक प्रबंधन ने इस सम्मान को प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन, कर्मचारियों की निष्ठा एवं समर्पण तथा खाताधारकों के विश्वास का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी जनहित, किसान हित एवं सहकारी मूल्यों के अनुरूप सशक्त बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दोहराया।

    विज्ञापन web development agency