बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल
भारत

जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 18 Sep, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में नए लाभार्थियों के साथ संवा
    विज्ञापन Website development Agency

    जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल

    ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में नए लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

    सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। डॉ. शांडिल आज यहां खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में नए लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार अभाव में न रहे और हर व्यक्ति सम्मान एवं गरिमा के साथ अपने जीवन का निर्वहन कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया है कि जिन जरूरतमंद परिवारों को बी.पी.एल. श्रेणी में लाया गया है उन सभी परिवारों को मेरा परिवार, सुखी परिवार अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। इस तरह अब तक कण्डाघाट विकास खण्ड में 798 तथा सोलन विकास खंड के 713 परिवारों को अपना परिवार सुखी परिवार से जोड़ा जा चुका है तथा अभी प्रक्रिया निरंतर जारी है।

    डॉ. शांडिल ने कहा कि इन सभी पात्र परिवारों को हिमकेयर, सहारा योजना, स्वरोजगार के साधन, आवास सहायता, सस्ता राशन, 300 यूनिट निःशुल्क बिजली, पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मासिक और समय पर पेंशन जैसी सुविधाओं की पक्की सुरक्षा लगभग प्रदेश के दो लाख अति निर्धन लोगों को दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पात्र परिवार 20 सितंबर 2026 तक अधिकृत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

    डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और इनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर ने अवगत करते हुए कहा कि बेसहारा, वृद्धजन, विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग तथा जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार रुपए या इससे कम हो, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोग विकलांगता प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा स्व घोषणा पत्र प्रस्तुत कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    खंड विकास अधिकारी कण्डाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित ठाकुर, कण्डाघाट पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदिरा चौहान, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा देवी, तहसील कल्याण अधिकारी भूपाल भरत सहित अपना परिवार सुखी परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency