ये भी पढ़ें
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर किया।
संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर अपने विचार भी रखे।
विद्यालय की उप-प्राचार्या अनीता कंवर ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


