बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
कानूनी दायरे में थी हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, चिडग़ांव प्रकरण में शिमला पुलिस ने लिया था फौरी एक्शन
भारत

कानूनी दायरे में थी हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, चिडग़ांव प्रकरण में शिमला पुलिस ने लिया था फौरी एक्शन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 27 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कानूनी दायरे में थी हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, चिडग़ांव प्रकरण में शिमला पुलिस ने लिया था फौरी एक्शन शिमला पुलिस ने चिडग़ांव क्षेत्र में सामने आए कथित अपहरण के
    विज्ञापन Website development Agency

    कानूनी दायरे में थी हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, चिडग़ांव प्रकरण में शिमला पुलिस ने लिया था फौरी एक्शन


    शिमला पुलिस ने चिडग़ांव क्षेत्र में सामने आए कथित अपहरण के मामले में त्वरित, संवेदनशील और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार यह मामला 25 फरवरी को उस समय सामने आया, जब चांशुल रिजॉर्ट से पुलिस को सूचना मिली कि सिविल कपड़ों में कुछ लोग, जो हिमाचल प्रदेश के बाहर के पंजीकरण नंबर वाली गाडिय़ों में थे, रिजॉर्ट में ठहरे तीन व्यक्तियों को अपने साथ ले गए हैं। साथ ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान, जिसमें एक डीवीआर भी शामिल है, ले जाने की बात सामने आई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की और तथ्यों की जांच में जुट गई। तेजी से कार्रवाई करते हुए तथा सोलन पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पुलिस टीमों ने संबंधित वाहनों और व्यक्तियों को शोघी, आईएसबीटी शिमला और धर्मपुर में इंटरसेप्ट किया।

    पुलिस की ओर से बताया गया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित समूह दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के कर्मियों का था, जो दिल्ली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में इन तीन व्यक्तियों का पीछा कर रहे थे और कथित रूप से उन्हें डिटेन किया गया था। सभी व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के पूर्ण पालन को सुनिश्चित करते हुए शिमला पुलिस ने उन्हें स्थानीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। तीनों व्यक्तियों का रिपन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसके बाद एसीजेएम-दो न्यायालय शिमला द्वारा लगभग 18 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्रदान किया गया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency