बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
KCC बैंक घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा झटका! मुख्य आरोपी को अग्रिम जमानत, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
भारत

KCC बैंक घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा झटका! मुख्य आरोपी को अग्रिम जमानत, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    KCC बैंक घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा झटका! मुख्य आरोपी को अग्रिम जमानत, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपये के KCC बैंक लोन फ्रॉ
    विज्ञापन Website development Agency

    KCC बैंक घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा झटका! मुख्य आरोपी को अग्रिम जमानत, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपये के KCC बैंक लोन फ्रॉड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी युद्ध चंद बैंस समेत अन्य सह आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मामला पहली नजर में लोन डिफॉल्ट का लगता है, न कि आपराधिक धोखाधड़ी का।

    न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने साफ कहा कि बैंक ऋण की वसूली के लिए दीवानी अदालत और SARFAESI Act जैसे कानूनी रास्ते मौजूद हैं, गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसा वसूलना सही नहीं। कोर्ट ने यह भी पूछा कि जिन बैंक अधिकारियों और निदेशकों ने लोन मंजूर किए, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

    अदालत ने पुलिस पर यह टिप्पणी भी की कि केस डायरी पेश की गई, लेकिन मुख्य दस्तावेज अदालत के सामने नहीं रखे गए। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि कथित फर्जी सर्टिफिकेट की तारीख से पहले ही अधिकांश लोन राशि जारी हो चुकी थी, जिससे पूरे धोखाधड़ी के आरोपों पर सवाल खड़े हो गए।

    इसी मामले में कोर्ट ने युद्ध चंद बैंस, हरीश चंद, सतवीर मिन्हास और अशोक कुमार पुरी की अग्रिम जमानत याचिकाएं मंजूर कर दीं। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि ये टिप्पणियां केवल जमानत सुनवाई तक सीमित हैं और मुख्य ट्रायल पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

    ✕
    विज्ञापन web development agency