बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग
भारत

कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 18 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट
    विज्ञापन Website development Agency

    कुनिहार: डीजीपी के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की निंदा, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने सीएम से की कार्रवाई की मांग


    कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-

    पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, जिला सोलन ने प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की है। संगठन ने मुख्यमंत्री से ऐसे मनगढ़ंत बयानों पर कार्रवाई की मांग की है।


    *क्या है मामला*  

    संगठन के संयोजक व वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने बताया कि किसी नेता द्वारा सभा में दिए गए बयान का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें डीजीपी का तबादला करने, उन्हें ‘कार्यकारी’ बताने और आपसी रंजिश में अधिकारी से गाड़ी लेने जैसे आरोप लगाए गए हैं।


    *संगठन का पक्ष*  

    धनीराम तनवर और समस्त कार्यकारिणी ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया। संगठन का कहना है कि डीजीपी अशोक तिवारी नेक, ईमानदार और साफ छवि के अधिकारी हैं। वे पुलिस विभाग में बेहद लोकप्रिय हैं और हमेशा पुलिस जवानों व पेंशनरों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं।


    संगठन ने कहा कि डीजीपी तिवारी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। वे किसी भी प्रकार का जातीय या व्यक्तिगत भेदभाव नहीं रखते।


    *कानून व्यवस्था पर बयान*  

    संगठन ने दावा किया कि डीजीपी अशोक तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रदेश में कहीं भी कोई बड़ा झगड़ा या दंगा-फसाद की स्थिति नहीं है।


    *मुख्यमंत्री से मांग*  

    पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे मनगढ़ंत और बेबुनियाद बयानों को दरकिनार किया जाए। संगठन ने दोहराया कि वे पहले भी लिखित में मांग कर चुके हैं कि अशोक तिवारी को स्थाई डीजीपी नियुक्त किया जाए, ताकि कोई उन्हें ‘कार्यकारी डीजीपी’ कहकर उनका मनोबल न गिराए।


    संगठन का मानना है कि इस तरह के बयान विशेष कारणों से दिए जा रहे हैं, जिन्हें संगठन भली-भांति जानता हैl

    ✕
    विज्ञापन web development agency