बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
कुनिहार: विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज ने संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द देने की मांग की
भारत

कुनिहार: विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज ने संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द देने की मांग की

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 05 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कुनिहार: विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज ने संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द देने की मांग की कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश राज्य व
    विज्ञापन Website development Agency

    कुनिहार: विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज ने संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द देने की मांग की


    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई प्रधान ई. रत्न तनवार की अध्यक्षता में कुनिहार के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में कुनिहार व आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया।


    बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ सदस्य स्व. श्री हेमचंद तंवर के 19 मई 2026 को निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


    इकाई महासचिव रमेश कश्यप ने 5 मई 2026 को सोलन में हुई वार्षिक बैठक की जानकारी दी। ई. रत्न तनवार ने आयुष्मान और हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया और सभी सदस्यों से कार्ड बनवाने का आग्रह किया।


    उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर्ज अपने बैंक में आयकर फॉर्म 12BB भरकर दें ताकि अर्जित ब्याज पर TDS न कटे। साथ ही वार्षिक ब्याज स्टेटमेंट लेकर जांचें कि बैंक ने आयकर विभाग को ब्याज की सूचना भेजी है या नहीं। यदि टैक्स कटा है तो आयकर रिटर्न जरूर भरें।

    बैठक में पेंशनर्ज की प्रमुख मांगें उठाई गईं:


    1. *एरियर भुगतान*: 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले पेंशन अलाउंस का एरियर 1.1.2016 से 30.9.2022 तक संशोधित वेतनमान पर सुपात्र पेंशनर्ज को जल्द दिया जाए।

    2. *DA/DR*: बकाया 15% DA/DR जल्द जारी हो और दिए गए DR का एरियर भी भुगतान किया जाए।

    3. *OPS*: बोर्ड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम जल्द लागू की जाए।

    4. *भर्ती*: फील्ड कर्मचारियों के बढ़ते दुर्घटना मामलों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया तेज की जाए।

    ई. रत्न तनवार ने बताया कि बोर्ड ने ऑनलाइन पेंशन स्टेटमेंट में कम्युटेशन भुगतान की शुरुआत और समाप्ति तिथि डालना शुरू कर दिया है। सदस्य अपनी स्टेटमेंट मोबाइल पर डाउनलोड कर जांचें और गलती होने पर सही डेटा के साथ यूनिट सचिव को सूचित करें ताकि पेंशन सेक्शन से सुधार करवाया जा सके।

    ✕
    विज्ञापन web development agency