बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
मैंने ऑटोमैटिक कहा था, मैन्युअल क्यों लगाया, मिल्क प्लांट में अधिकारियों पर बरसे सीएम सुक्खू, रुकवाया काम
भारत

मैंने ऑटोमैटिक कहा था, मैन्युअल क्यों लगाया, मिल्क प्लांट में अधिकारियों पर बरसे सीएम सुक्खू, रुकवाया काम

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    मैंने ऑटोमैटिक कहा था, मैन्युअल क्यों लगाया, मिल्क प्लांट में अधिकारियों पर बरसे सीएम सुक्खू, रुकवाया काम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को अपने रौद्र
    विज्ञापन Website development Agency

    मैंने ऑटोमैटिक कहा था, मैन्युअल क्यों लगाया, मिल्क प्लांट में अधिकारियों पर बरसे सीएम सुक्खू, रुकवाया काम


    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को अपने रौद्र रूप में नजर आए। कांगड़ा जिला के ढगवार में बन रहे 225 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां फैली अव्यवस्था और लापरवाही देखकर न केवल अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई, बल्कि मौके पर ही निर्माण कार्य को तुरंत रोकने के निर्देश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री की नाराजगी इस कदर थी कि उन्होंने प्रोजेक्ट के डिजाइन में बदलाव पर कड़ा ऐतराज जताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सीएम अधिकारियों को फटकारते हुए कह रहे हंै कि मैंने तो इसे ऑटोमैटिक बनाने को कहा था, तो फिर मैन्युअल तकनीक का इस्तेमाल क्यों किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने पाया कि संयंत्र का निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है और काम की गति भी बेहद सुस्त है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा किे सरकारी परियोजनाओं में जनता के पैसे की बर्बादी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्माण कार्य में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है।

    अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी गलती भारी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के पैसे से बन रही परियोजनाओं में गुणवत्ता मेरी प्राथमिकता है। अगर काम मानकों के हिसाब से नहीं होगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम के सख्त रुख के बाद विभाग में खलबली मच गई है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency