बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
मैथ्स ओलंपियाड में चमके कुनिहार के नन्हे सितारे, बी.एल. स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड व मेरिट सम्मान
भारत

मैथ्स ओलंपियाड में चमके कुनिहार के नन्हे सितारे, बी.एल. स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड व मेरिट सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 26 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    मैथ्स ओलंपियाड में चमके कुनिहार के नन्हे सितारे, बी.एल. स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड व मेरिट सम्मान कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिप
    विज्ञापन Website development Agency

    मैथ्स ओलंपियाड में चमके कुनिहार के नन्हे सितारे, बी.एल. स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड व मेरिट सम्मान


    कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट


    कुनिहार स्थित बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक और मेरिट प्रमाण-पत्र हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

    विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मैथ्स ओलंपियाड सिल्वर ज़ोन फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता में वैष्णवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं महक पाल, मानविक कौशल, मोक्ष रघुवंशी, शिवांश शर्मा, अपराजिता, रावी ठाकुर, सृष्टि, लवनेश, मयंक, नीरव, सूर्यांश कंवर और रिधिमा ने मेरिट प्रमाण-पत्र प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

    इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय अध्यक्ष ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की।

    विद्यालय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों को शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

    अंत में विद्यालय अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, प्रभारी इशान भाटिया तथा स्टाफ के सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।



    ✕
    विज्ञापन web development agency