बड़ी खबरें
राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा
मंडी नगर निगम में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल, भाजपा-कांग्रेस के लिए आजाद उम्मीदवारों से पार पाना चुनौती
भारत

मंडी नगर निगम में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल, भाजपा-कांग्रेस के लिए आजाद उम्मीदवारों से पार पाना चुनौती

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 27 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    मंडी नगर निगम में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल, भाजपा-कांग्रेस के लिए आजाद उम्मीदवारों से पार पाना चुनौती टिकट आबंटन में चूक से पलट जाएगी बाजी, भाजपा-कांग्रेस
    विज्ञापन Website development Agency

    मंडी नगर निगम में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल, भाजपा-कांग्रेस के लिए आजाद उम्मीदवारों से पार पाना चुनौती


    टिकट आबंटन में चूक से पलट जाएगी बाजी, भाजपा-कांग्रेस के लिए आजाद उम्मीदवारों से पार पाना चुनौती

    नगर निगम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस का खेल दागी और बागी ही बिगाडेंगे। मंडी नगर निगम के 15 वार्डों में टिकट आबंटन में चूक होते ही एकाएक बाजी पलट जाएगी और फिर जीत भी रूठ जाएगी। मंडी में 31 हजार से ज्यादा मतदाता भाजपा और कांग्रेस की सियासत का निर्धारण करेंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए चौसर बिछा दी है और अब पेंच टिकट आबंटन का फंस गया है। भाजपा टिकटार्थियों का पैनल बना रही है और कांग्रेस टिकट मांगने वालों का पूरा ब्यौरा ही हाइकमान को मुहैया करवा कर इंतजार मोहरे तैनाती का करेगी। चुनावी दांव पेंच के इस खेल में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही वेट एंड वॉच का खेला कर रही है, लेकिन मजबूरी यह है कि 29 को नामंकन का दिन है और उससे पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना मजबूरी है। टिकट आबंटन के बाद ही दोनों के दागी बागी सामने आएंगे और इन्हीं के आसरे एक-दूसरे को पटकनी देने की चाल चली जाएगी। मंडी नगर निगम के भीतर बीते चुनाव में करीब पांच हजार वोट आजाद चुनाव लडऩे वाले करीब 43 प्रत्याशियों के हिस्से में गए हैं।

    इसमें से 2328 वोट कांग्रेस के बागी लेकर चले गए और 2500 के आसपास आजाद चुनाव लडऩे वाले झटक गए थे। भाजपा को इस चुनाव में कुल 10860 वोट मिले थे और कांग्रेस के हिस्से 7283 मत ही आए थे। इसका परिणाम यह हुआ था कि मंडी में कांग्रेस केवल चार सीटें जीत पाई थी और भाजपा ने 11 वार्ड कब्जा लिए थे। पांच सालों के बाद हो रहे इन चुनावों में फर्क बस इतना आया है कि तब सीएम भाजपा के जयराम ठाकुर थे और अब कांग्रेस के खाते से सीएम सुक्खू हैं। टिकट आबंटन से नाराज होने वालों का आंकड़ा बीते चुनावों के बराबर ही रहने की संभावनाएं प्रबल हैं। ऐसे में यह बागी खेल बिगाड़ सकते हैं।

    मंडी नगर निगम में 31 हजार वोटर

    नगर निगम मंडी के 15 वार्डों में कुल 31198 मतदाता दर्ज किए हैं। इनमें 15332 पुरुष और 15866 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता संख्या के आधार पर सबसे बड़ा वार्ड खलियार है। यहां 2892 मतदाता दर्ज हैं। सबसे छोटा वार्ड पैलेस कॉलोनी-एक है। यहां केवल 1327 मतदाता हैं। इसके अलावा समखेतर में 2242 मतदाता हैं। पैलेस कॉलोनी-दो में 2238, नेला में 2227 और भगवाहन में 2200 मतदाता दर्ज हैं। पुरानी मंडी में 1812, पड्डल में 1741, मंगवाई में 2118, सन्यारढ में 1990, तल्याहड में 2113, सुहड़ा में 2085, थनेडा में 2111, बैहना में 2019 और दौंधी में 2083 मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर पाएंगे।

    विज्ञापन web development agency