बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
नीट परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्र
भारत

नीट परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्र

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 02 May, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    नीट परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्र 3 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा - 2026 के लिए चंडीगढ़ में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए ग
    विज्ञापन Website development Agency

    नीट परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्र

    3 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा - 2026 के लिए चंडीगढ़ में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 6 परीक्षा केंद्रों में कुल 2854 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए एनटीए ने गाइडलाईन जारी कर दी है।नोडल ऑफिसर एसडीएम दक्षिण चंडीगढ़, श्रीमती ईशा कंबोज ने परीक्षा आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया । परीक्षा के सफल आयोजन के लिए एसडीएम मैडम ने सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व प्रशासन द्वारा तैनात किए गए 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। मैडम द्वारा हर प्रकार की प्रशासनिक मदद व सुरक्षा प्रदान करवाने का आश्वासन दिया गया है।प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    परीक्षा के शहर समन्वयक श्रीमान वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 47 चण्डीगढ़ ने सभी केंद्राधीक्षकों पर्यवेक्षकों को मीटिंग में बताया परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ कोई एक मूल पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी,आधार कार्ड, राशनकार्ड लाना होगा। परीक्षार्थी केवल पारदर्शी बोतल साथ में ला सकते हैं। एनटीए द्वारा निषेध की गई वस्तुओं को साथ लाना वर्जित है। परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश का मान्य समय 11:00 बजे से लेकर1:30 बजे तक रहेगा।मीटिंग में भारतीय डाक विभाग से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

    ✕
    विज्ञापन web development agency