बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री
भारत

प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 23 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदे
    विज्ञापन Website development Agency

    प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री


    हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। इसके तहत 122 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर आगामी एक माह के भीतर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लिए जाएंगे। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

    यह जानकारी उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ये चार्जिंग स्टेशन एचआरटीसी के बस अड्डों और वर्कशॉप में स्थापित किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न रूटों पर संचालित इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी और उनके संचालन को और गति मिलेगी।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार प्रदेश में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में 80 स्थानों पर कुल 99 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें 180 किलोवाट क्षमता के फास्ट सीसीएस-2 चार्जर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार्जिंग स्टेशन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखे जा रहे हैं, बल्कि एचआरटीसी के विभिन्न बस अड्डों और वर्कशॉप में इन्हें स्थापित किया जा रहा है। भविष्य में जहां भी आवश्यकता होगी, वहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में शामिल 297 इलेक्ट्रिक बसें लंबे और छोटे रूटों पर सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को प्रति किलोमीटर डीजल खर्च में लगभग 15 से 16 रुपये की बचत हो रही है, जिससे निगम के परिचालन खर्च को कम करने में मदद मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की सामान्य तौर पर एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है। हालांकि, हरोली से चंडीगढ़ के करीब 270 किलोमीटर लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्जिंग के बाद सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इसी तरह शिमला-चंडीगढ़-शिमला के करीब 250 किलोमीटर लंबे रूट पर भी बस 25 प्रतिशत बैटरी शेष रहने के साथ यात्रा पूरी कर रही है।

    ✕
    विज्ञापन web development agency