बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज
भारत

पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 13 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज सोलन | नेशन न्यूज | हरजिन्दर ठाकुर जिला सोलन पुलि
    विज्ञापन Website development Agency

    पुलिस पेंशनरों ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें, लंबित DA एरियर और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की उठी आवाज

    सोलन | नेशन न्यूज | हरजिन्दर ठाकुर

    जिला सोलन पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सोलन के एक निजी होटल में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनरों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग से वर्षों से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की जोरदार मांग उठाई गई।

    बैठक में पुलिस पेंशनरों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लंबित देनदारियों, 15% डीए एरियर और लाखों रुपये के मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पेंशनरों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

    एसोसिएशन ने पुलिस भर्ती में पुलिस कर्मियों एवं पेंशनरों के बच्चों के लिए आरक्षण, वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान, प्रत्येक जिले में मोबाइल कैंटीन की सुविधा तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को सभी वित्तीय लाभ एक महीने के भीतर देने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी।

    बैठक के दौरान संगठन का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

    • संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार: धनी राम तनवर
    • अध्यक्ष: पुष्प लता सूद
    • कार्यकारी अध्यक्ष: नेकी राम
    • महासचिव: जसवीर सिंह
    • संयुक्त सचिव: नित्य प्रकाश
    • वरिष्ठ उप प्रधान: जीत राम भारद्वाज
    • उप प्रधान: संत राम
    • सलाहकार: श्याम लाल भाटिया
    • कानूनी सलाहकार: जय देवी

    बैठक में 107 पुलिस पेंशनरों ने भाग लिया और संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

    #NationNews #Solan #PolicePensioners #HimachalPradesh #BreakingNews #DAArrears #MedicalBills #PoliceWelfare #SolanNews #TrendingNews

    ✕
    विज्ञापन web development agency