बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की अहम बैठक, विकास कार्यों और शिक्षण व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
भारत

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की अहम बैठक, विकास कार्यों और शिक्षण व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 01 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की अहम बैठक, विकास कार्यों और शिक्षण व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिंदर ठाक
    विज्ञापन Website development Agency

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की अहम बैठक, विकास कार्यों और शिक्षण व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट :

    28 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025–26 की पीटीए (अध्यापक-अभिभावक संघ) की तीसरी बैठक विधिवत रूप से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने की। इस अवसर पर पीटीए प्रधान नरेंद्र हांडा, कोषाध्यक्ष हरदेव भाटिया और पीटीए सचिव सहायक आचार्य अक्षय कुमार के साथ सरिता शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।

    अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की बीते सत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की प्रगति में अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

    बैठक के दौरान महाविद्यालय की आधारभूत आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से परिसर में आवश्यकता के अनुसार सफाई कर्मचारी (स्वीपर) की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी सत्र में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

    पीटीए सदस्यों ने महाविद्यालय के समाजशास्त्र और अंग्रेज़ी विभाग में रिक्त प्रवक्ता पदों को जल्द भरने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता और समग्र विकास को और बेहतर बनाया जा सके।

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


    विज्ञापन web development agency